Haryana

सोनीपत: रावण पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

12 Snp-4     सोनीपत: रामलीला मैदान में रावण के पुतले         का दहन
12 Snp-4     सोनीपत: रामलीला मैदान में रावण के पुतले         का दहन

सोनीपत, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में 52 फुट ऊंचा रावण

का पुतला दहन किया गया। रावण के साथ यहां पर मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए।

सोनीपत के विधायक निखिल मदान इसमें मुख्यातिथि रहे। सोनीपत के अलावा गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी दशहरा पर्व

मनाया गया। यहां कई दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा है और अब रावण परिवार के पुतले

तैयार किए गए थे।

रावण दहन के मौके पर मेला भरा। पुतलों में ग्रीन पटाखे प्रयोग किए

गए थे। सोनीपत में विजयादशमी पर करीब 18 स्थानों पर रावण, मेघनाथ

व कुंभकरण के पुतले दहन किए गए। सबसे बड़ा दशहरा प्रोग्राम कामी रोड स्थित रामलीला मैदान

में मनाया गया। यहां पर 52 फीट के रावण का पुतला बनाया गया था। दोपहर बाद शोभा यात्रा

निकाली गई और राम, लक्ष्मण व अन्य वानर सेना के साथ रामलीला ग्राउंड पहुंचे।

इस मौके

पर भाजपा विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि रहे। जबकि गन्नज्ञैर देवेंद्र कादिया बीएसटी

के मैदान में आयोजित दशहरा पर्व के समारोह में चीफ गेस्ट थे। उन्होंने लोगों को पर्व

की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

राम ने रावण पर अग्निबाण छोड़े। रावण के साथ यहां पर 45-45

फीट के मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए। इस बार यहां रावण के पुतले की लंबाई 2

और मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले की लंबाई 3-3 फुट तक बढ़ाई गई थी।

कामी रोड के अलावा सेक्टर 15 ग्राउंड

और तुडा मंडी में भी दशहरा मनाया गया। शहर में अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रम

हुए।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top