Haryana

सोनीपत: गन्नौर नई अनाज मंडी फूड ग्रेन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

सोनीपत: फूड ग्रेन एसोसिएशन की नवनियुक्त         कार्यकारिणी के सदस्य।

सोनीपत, 19 मार्च (Udaipur Kiran) ।

सोनीपत के गन्नौर स्थित नई अनाज मंडी में बुधवार को फूड ग्रेन

एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन

की नई कार्यकारिणी का चुनाव करना था। सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को ही दोबारा

चुना गया। सुरेंद्र कुमार गोयल को पुनः प्रधान, विनोद जैन को उपप्रधान, अनिल कौशिक

को सचिव और नीरज त्यागी को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त, ओमप्रकाश जिंदल, हरिप्रकाश जिंदल, सुरेश बत्रा

और प्रेमचंद गोयल को संरक्षक बनाया गया, जबकि धर्मेंद्र शर्मा, मनीष बंसल और अमित गोयल

को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्र कुमार गोयल को मंडी

के व्यापारियों का आभार जताया।

सुरेंद्र कुमार गोयल ने कहा कि मंडी के आढ़तियों ने उन पर

दोबारा भरोसा जताकर उन्हें सम्मानित किया है। वे इस विश्वास को बनाए रखेंगे और एसोसिएशन

के माध्यम से आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में

उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ मंडी के विकास और व्यापारिक समस्याओं के समाधान

के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top