Haryana

सोनीपत: डीक्रूटा का विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

29 Snp-     सोनीपत: दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी         विश्वविद्यालय, मुरथल के शिक्षकों की यूनियन डीक्रूटा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के         खिलाफ आर पार की लड़ाईका ऐलान करते हुए।

सोनीपत, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । दीन

बंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के शिक्षकों की यूनियन

डीक्रूटा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आर पार की लड़ाई लडने की घोषणा की है।

डीक्रूटा के प्रधान डॉ. अजय कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते

हुए कहा कि प्रशासन ने ईसी की मिनिटस को अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।

सोमवार

को डीक्रूटा की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। इस दौरान टीचिंग और नॉनटीचिंग यूनियनों ने

एक साथ शपथ ली। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि डीक्रूटा विश्वविद्यालय के हितों के लिए प्रशासन

के खिलाफ संघर्ष करेगा। यूनियन ने प्रशासनिक भवन में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर

विकास की अनदेखी का आरोप लगाया।

डॉ.

कुमार ने कहा कि प्रशासन सिर्फ अपने हित साधने में लगा है और विश्वविद्यालय के विकास

से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ईसी की मिनिटस सार्वजनिक

नहीं की क्योंकि वे इसमें छेड़छाड़ करना चाहते हैं। प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण

विकास की गतिविधियों को नहीं होने देता। टेक्नोवाफेस्ट और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

का आयोजन भी प्रशासन ने नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपने सचिवालय में

5 स्टार सुविधाएं चाहिए, लेकिन विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। डीक्रूटा

के धरने में शामिल लोगों में प्रो. विजय शर्मा, प्रो. अमित गर्ग, प्रो. रवि वैश, महासचिव

डॉ. ललित यादव, संयुक्त सचिव स्नेह, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव इंदौरा और अन्य कार्यकारिणी

सदस्य शामिल थे। यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया

है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top