
सोनीपत, 15 मार्च (Udaipur Kiran) । गन्नौर
में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का शनिवार को गांधी नगर मेें एक निजी कार्यक्रम
में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेता आजाद नेहरा, विभिन्न गांवो के सरपंचो व कार्यकर्ताओं
उनका स्वागत किया।
कृष्ण
लाल पंवार ने गन्नौर के ग्रामीण विकास को लेकर सरपंचो व कार्यकर्ताओं से विशेष चर्चा
की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की तर्ज पर विकास होगा। इसके लिए सरकार
पूरी तरह से गंभीर है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्र्रदेश में विकास की कोई
कमी नहीं रहने दी और आगे भी प्रदेश उन्नति के पथ पर निरंतर चलता रहेगा। यही कारण है
कि विधानसभा चुनावों के बाद अब निगम चुनावों में भी भाजपा की प्रचंड जीत हुई है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
