Haryana

सोनीपत: कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने गाेहाना में शुरू किया धन्यवादी दाैरा

19 Snp- 2    सोनीपत: धन्यवादी दौरे पर लोगेां को अभिवादन         स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा।

सोनीपत, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । गोहाना से विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार

को गोहाना हलके के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि गोहाना क्षेत्र के लोगों के प्यार और समर्थन की बदौलत उन्हें कैबिनेट

मंत्री पद प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले पांच वर्षों में गोहाना के

विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरे में उनकी धर्मपत्नी रिटा शर्मा भी साथ

रहीं।

डॉ. अरविंद शर्मा ने बड़वासनी, रतनगढ़, करेवड़ी, जुआं और अन्य

गांवों में दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों के

उत्साह को देखते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को जनता का भरपूर समर्थन

मिला है, और विपक्ष के नैरेटिव को जनता ने नकार दिया है।

कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का

उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियों में भ्रष्टाचार को खत्म किया है, जिससे

गरीब परिवारों के बच्चे भी अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने

वादा किया कि सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करती

रहेगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक

कार्य किए जाएंगे। उनका लक्ष्य हरियाणा को विकसित भारत के सपने में एक महत्वपूर्ण भूमिका

निभाने योग्य बनाना है।

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top