
सोनीपत, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता
राजीव जैन ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि करोड़ों सदस्यों के दम पर भाजपा
दुनिया की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश में तीसरी
बार भाजपा की सरकार बनी है।
मंगलवार को पुरखास अड्डा सिथत कार्यालय में बूथ अध्यक्ष
एवं पालकों की बैठक में राजीव जैन ने कहा कि सदस्य्ता अभियान के तहत 8800002024 नंबर
पर मिस कॉल करके नए सदस्य तो बनाये ही जायेंगे, साथ ही पुराने सदस्यों को भी दुबारा
सदस्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान
25 सितंबर तक चलेगा और नए सदस्य भी सांगठनिक चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने
कहा कि चुनौती को चुनौती देना भाजपा की रगों में है। सदस्य्ता अभियान पुराने रिकार्ड
तोड़ेगा। नए बूथों तक पंहुचेगा। कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक सतबीर त्यागी, विधान
सभा संयोजक महेश लूथरा, प्रभारी आनंद दहिया, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा,
नरेश वर्मा, पार्षद हरी सैनी, संजीव वलेचा, संजय मिश्रा, सहित बूथ अध्यक्ष उपस्थित
रहे।
—————
(Udaipur Kiran) परवाना
