
सोनीपत, 6 जनवरी (Udaipur Kiran) । गन्नौर
भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर सोमवार को नवज्योति शिक्षा सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं
की बैठक हुई। बैठक में कैथल के पूर्व विधायक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह
संयोजक अशोक गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अशोक
गुर्जर का बैठक में पहुंचने पर चुनाव अधिकारी धर्मबीर नांदल, जिला महामंत्री निशांत
छौक्कर, आजाद नेहरा, संजय गौतम आदि ने बुका भेंट कर स्वागत किया। अशोक गुर्जर ने कार्यकर्ताओं
को संबोधित करते हुए कहा कि वह 6 से 12 जनवरी तक बूथ अध्यक्षों का चुनाव करें। बूथ
अध्यक्ष वही होंगे, जिन्होंने 50 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए हैं। उन्होंने बताया कि
बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद गन्नौर विधानसभा के चारों मंडल पुरखास, गन्नौर, राजपुर
व दातौली मंडल के अध्यक्षों का चुनाव होगा। मंडल अध्यक्षों का चुनाव बूथ कमेटी करेगी।
इस मौके पर सुखबीर प्रजापत, संदीप पहल, पवन शर्मा, शकुंतला राठी सहित अन्य मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
