
सोनीपत, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खेल
कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी पंजाब सरकार, भीम अवार्डी,
अर्जुन अवार्डी डॉ यशपाल सोलंकी ने व भीम अवार्डी सौरव शर्मा, वर्तमान में ताएक्वांडो
कोच हरियाणा खेल विभाग ने किया।
चीफ
गेस्ट डॉ. यशपाल सोलंकी व सौरव शर्मा का द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या
दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने बुके भेंट कर स्वागत किया। चीफ गेस्ट
डॉ यशपाल सोलंकी ने संबोधन में कहा कि अनुशासन में रहकर ही उच्चतम सफलताएं प्राप्त
की जा सकती है। मेहनती खिलाड़ी जीवन में कभी भी पीछे नहीं रह सकता। खेलों में कामयब
रहने के लिए हमेशा स्वस्थ रहें। इसके लिए निरंतर अभ्यास करें तभी हम अपने लक्ष्य को
प्राप्त कर सकते हैं। स्कूली खेल प्रतियोगिता में रीले रेस, लेमन रेस, 100 मी, सैक
रेस, शूज रेस, लंबी कूद, जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी
विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने अपने खेल कौशल
से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ताएक्वांडो कोच देवराज मलिक, जूडो कोच
रोहित दहिया व मोहित पंवार भी उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) परवाना
