Haryana

सोनीपत : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

30 Snp-     सोनीपत: सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले

के थाना मुरथल पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस

प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने बताया कि 25 सितबंर 2024 को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति

ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग के साथ आरोपित हुजेफा ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस पर थाना

मुरथल के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक वेदवीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ सोमवार को आरोपित बागपत उतरप्रदेश निवासी हुजेफा को गिरफ्तार

कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत

जेल भेज दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top