Haryana

सोनीपत: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

19 Snp- 3    सोनीपत: सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज उर्फ भण्डर, निवासी बैयांपूर, जिला सोनीपत

का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार 21 अगस्त काे पीड़िता की मां ने थाना सदर

सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत

केस दर्ज किया। जांच टीम ने उप निरीक्षक राजेश के नेतृत्व में पीड़िता के मजिस्ट्रेट

के समक्ष बयान दर्ज कराए और उसकी काउंसलिंग करवाई। इसके बाद आरोपी मनोज को गिरफ्तार

कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सांमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज

दिया गया।

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top