Haryana

सोनीपत: नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

19 Snp- 3    सोनीपत: सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के थाना बहालगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी

के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहित उर्फ अलीमु, निवासी

बागपत, उत्तर प्रदेश है।

पुलिस के अनुसार

13 जुलाई को फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी और वर्तमान में बहालगढ़ में किरायेदार

एक व्यक्ति ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। उसकी दो नाबालिग बेटियों ने उसे बताया

कि एक गूंगे का भाई और उसका साथी आते-जाते समय उनके साथ छेड़खानी करते हैं। जब शिकायतकर्ता

ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो गूंगे का भाई और उसके साथी अपने दो अन्य साथियों के

साथ डंडे और मछली काटने वाले चाकू के साथ आए और शिकायतकर्ता को ड्यूटी पर जाते समय

रास्ते में रोक लिया, धमकी दी। इस घटना के संबंध में विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट

के तहत थाना बहालगढ़ में केस दर्ज किया गया।

थाना बहालगढ़ की जांच टीम की महिला उप निरीक्षक शकुंतला ने

अपनी पुलिस टीम के साथ नाबालिग लड़कियों के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने

बयान दर्ज कराए और महिला विशेषज्ञ व लीगल एड से काउंसलिंग करवाई। दूसरी ओर, घटना में

शामिल आरोपी मोहित उर्फ अलीमु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय

के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top