Haryana

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा में मरने वालों में सोनीपत की संगीता भी

सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 16 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । नई दिल्ली

रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली संगीता मलिक (34) की भी

मौत हुई है। इस हादसे

में संगीता की सहेली पूनम की भी मौत हुई है।

रविवार काे संगीता का अंंतिम संस्कार कर दिया गया।

संगीता मूल

रूप से भिवानी जिले के मुंढ़ाल गांव की रहने वाली थी। संगीता

मलिक ने वर्ष 2015 में मोहित मलिक से लव मैरिज की थी और वह गोहाना के

आंवली गांव में रह रही थी। संगीता

एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत कर चुकी थी। उसने अपनी दो सहेलियों पूनम और सोमा

के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रही थी। शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर

भगदड़ मचने से संगीता और पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। संगीता

और मोहित की प्रेम कहानी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने 2013 में

न्यू अशोक विहार स्थित डीपीएमआई कॉलेज से एमपीएचडब्ल्यू की पढ़ाई की थी।

संगीता की मौत की खबर मिलते

ही आंवली गांव में मातम छा गया है। परिजनों ने शुक्रवार को संगीता का अंतिम संस्कार

कर दिया। इस मौके पर गांववासियों ने सरकार से पीड़ित परिवार की सहायता की

मांग की।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top