Haryana

सोनीपत: राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का न्यौता दिया

सोनीपत:कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा  को सम्मानित करते हुए उनके शुभचिंतक
सोनीपत:कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा  को सम्मानित करते हुए उनके शुभचिंतक

सोनीपत, 24 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष

सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राज्य स्तरीय

आयोजन 30 मई को रोहतक के पहरावर में किया जाएगा। इसको लेकर ब्राह्मण समाज सहित 36 बिरादरी

में भारी उत्साह है। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के प्रचार

को बल देना है। यह जानकारी शनिवार काे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी बयान में दी।

डॉ. अरविंद

शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश सरकार द्वारा संत महापुरुषों की जयंती

को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मई को पहरावर में भगवान परशुराम

जन्मोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक,

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

डॉ. शर्मा ने सोनीपत के ब्राह्मण

भवन में कार्यक्रम के दौरान जन्मोत्सव में भागीदारी का आह्वान किया और बताया कि गौड़

ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे परिसर में यह आयोजन होगा। इसके साथ ही संस्था

का सदस्यता अभियान व चुनाव प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ होगी। उन्होंने इसे भावनात्मक

समारोह बताते हुए कहा कि इससे हजारों परिवारों की आस्था जुड़ी हुई है।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनिल ठक्कर

ने भी कार्यक्रम में लोगों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। वहीं, गोहाना-बरोदा विधानसभा

क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों के भाग लेने की पुष्टि की गई। पूर्व मुख्य

संसदीय सचिव अनिल ठक्कर ने कहा क हर वर्ग को जन्मोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभानी

चाहिए। आश्रम प्रधान सुभाष शर्मा ने कहा कि समारोह

समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज

के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि और गौड़ संस्था के सदस्य भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top