Haryana

सोनीपत: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी विदाई, हुआ सम्मान

सोनीपत: सेवानिवृत्त  कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए।

सोनीपत, 31 मई (Udaipur Kiran) । कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक विष्णु भगवान ने सोनीपत

पुलिस के छह उप निरीक्षकों, एक सहायक उप निरीक्षक, दो मुख्य सिपाहियों व एक कुक को

सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी।

शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में निरीक्षक विष्णु भगवान

सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे इन पुलिसकर्मियों को उनके

दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। समारोह में कल्याण निरीक्षक, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक,

तथा पुलिस लाइन मोहर्र सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

इस अवसर पर विष्णु भगवान ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वालों

में उप निरीक्षक जगबीर सिंह, हरी किशन, रोहताश, मुकन्दलाल, रामनिवास, राजेश कुमार,

सहायक उप निरीक्षक दयानन्द, मुख्य सिपाही रामेहर, सुरेश कुमार तथा कुक अभय शामिल हैं।

उन्होंने सभी को विभाग में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के लिए

शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह व उपहार

भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top