Haryana

सोनीपत: पति के दो महिलाओं से अवैध संबंध, पत्नी को मारने का प्रयास

सांकेतिक फोटो प्रताड़ना

सोनीपत, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । सोनीपत

के कुंडली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा गुरुवार काेे अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ

प्रताड़ना की शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के दो महिलाओं के साथ संबंध

थे। उसकी पहले शादी हो चुकी थी। महिला के जाल में फंसकर उसने होंडा का शोरूम बेच दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

महिला

ने पुलिस में दी शिकायत में पति सुनिल पाल, सास, ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसकी शादी 12 फरवरी 2011 में गाजियाबाद पुलिस लाइन निवासी सुनील पाल से हुई थी। शादी

के छह महीने बाद पता चला कि वह सुनील की दूसरी पत्नी है। पति का पहले एक महिला ए के

साथ और बाद में बी नाम की महिला के साथ अवैध संबंध रहा। आरोप है कि पति ने महिला के

जाल में फंस कर अपना बाइक शोरूम बंद कर दिया। इसके बाद वह घर पर ही रहने लगा। शादी

मे मिला सारा सोना बेच दिया। उसको परिवार से मिलने और बात करने से रोका जाता था। पति

द्वारा नियमित रूप से मारपीट की जाती थी। महिला ने बताया कि अगस्त 2023 में सास और

ननद ने खाने में जहर मिलाकर दिया, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई। 12 जनवरी

2024 को पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top