Haryana

सोनीपत: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे

सोनीपत, 12 जून (Udaipur Kiran) । शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में राई थाना पुलिस

ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बागपत उत्तर प्रदेश निवासी आकाश

ने एक युवती को शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता वर्तमान में जिला

सोनीपत में रह रही है और उसने 9 जून 2025 को थाना राई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत

के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

थाना राई में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक संतोष और उनकी

टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की। पीड़िता के न्यायालय में बयान

दर्ज कराए गए और महिला विशेषज्ञ व कानूनी सहायता से काउंसलिंग करवाई गई। साक्ष्य जुटाने

के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश

किया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का

यह कदम पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम प्रयास है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top