Chhattisgarh

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर समाजजनों ने निकाली प्रभातफेरी

प्रभातफेरी में शामिल हुई समाज की महिलाएं।

धमतरी, 6 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के पहले दिन समाजजनों ने प्रभातफेरी निकाली, जो श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक पहुंची। भगवान महावीर के जयकारों के साथ समाजजनों ने जियाे और जीने दो का संदेश देते हुए चल रहे थे। गौशाला पहुंचने पर समाजजनों ने गायों को गुड़ व रोटी खिलाई। श्री महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है।

पहले दिन प्रभातफेरी के बाद सुबह नौ बजे से अहिंसा खेल दिवस नया स्थानक भवन धमतरी में आयोजित हुआ। प्रभातफेरी में लूनकरण गोलछा, विजय गोलछा, रमन लोढ़ा, संतोष कांकरिया, सुनील जैन, विजय प्रकाश जैन, निर्मल बरडिया, आशीष मिन्नी, विजय प्रकाश जैन, आकाश गोलछा, हीरा बच्छावत, संजय बरडिया, प्रदीप गोलछा, सतीश नाहर, दिलीप बडजात्या,कुशल चोपड़ा, विनोद चौरडिया,बिजल खिलोशिया, विमल पारख,अभय बरडिया, निलेश नाहर आकाश कटारिया, महावीर गोलछा, महेंद्र गोलछा, रोहित छाजेड़ समेत समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत सात अप्रैल को दूसरे दिन भी प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सोमवार को प्रभात फेरी सुबह छह बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से शांति कालोनी तक निकाली जाएगी। सुबह 9.45 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में रिधान जैन पांच वर्षीय, भुनेश्वर द्वारा भक्तांबर सूत्र वाचन किया जाएगा। दोपहर 11 बजे नवकार महिला मंडल द्वारा अशोक वस्त्र भंडार के पास प्याऊ उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर 11.30 बजे सुधर्म महिला मंडल द्वारा चोपड़ा निवास रामबाग के पास मठा वितरण किया जाएगा। रात 7.30 बजे स्थानीय मंडलों द्वारा महामंत्र नवकार की महिमा की रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि साढ़े आठ बजे मुमुक्षु भाई लीलमचंद सुराना का अभिनंदन होगा।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top