Gujarat

सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रिद्धि सुथार का शव नहर से मिला

प्रख्यात सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रिद्धि सुथार
प्रख्यात सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रिद्धि सुथार

-आत्महत्या की आशंका में पुलिस ने शुरू की छानबीन

आणंद, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । आणंद जिले के बोरियावी नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन व भाजपा नेता रूषिन पटेल की पत्नी सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रिद्धि सुथार की आत्महत्या की खबर सामने आई है। घटना से रिद्धि सुथार के परिजन व हजारों फॉलोअर्स सकते में हैं। सुथार का शव नहर से मिला है।

जानकारी के अनुसार आणंद जिले के बोरियावी गांव के रहने वाले उद्यमी व भाजपा नेता रूषित पटेल से रिद्धि सुथार ने प्रेम विवाह किया था। रिद्धि सुथार और रूषित पटेल का डेढ़ वर्ष का बालक है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिद्धि पटेल ने लांभवेल के समीप बड़ी नहर में छलांग लगाई। इसी कैनाल में रिद्धि का शव कणजरी के समीप मिला है। पुलिस ने रिद्धि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

रिद्धि सुथार ने मॉडलिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान बनाई थी। हाल में उनके पति रूषित पटेल बोरियावी पालिका का चुनाव जीत कर चेयरमैन बने हैं। पुलिस इस मामले में हरेक पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top