West Bengal

बिहार दिवस : रिषड़ा में स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में रिषड़ा में स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न, विहार सरकार के मंत्री हुए शामिल

बिहार सरकार के मंत्री हुए शामिल

हुगली, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । हुगली जिले के रिषड़ा के क्षत्रिय भवन में रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत रिषड़ा नगर पालिका के 10 नंबर वार्ड के पार्षद मनोज सिंह के संयोजन और 11 नंबर वार्ड की पार्षद शशि सिंह झा के सह संयोजन में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, बिहार प्रदेश के ओबीसी प्रकोष्ठ के सह संयोजक वीरेंद्र चंद्रवंशी, श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन घोष सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि लालू राज में बिहार की जैसी अराजक स्थिति हुई थी, पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी के राज में वर्तमान में वही स्थिति है। राज्य में लोकतंत्र नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य विरोधियों की आवाज को यह सरकार क्रूरता पूर्वक दबा रही है। आगामी चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

उल्लेखनीय है कि रिषड़ा शहर में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वर्ष 2026 के चुनाव से पहले भाजपा की नजर हिंदीभाषी बहुल इलाकों में हिंदीभाषी मतदाताओं पर है। इसलिए भाजपा की ओर से इस प्रकार के आयोजन किया जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top