Assam

प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

नगांव (असम), 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के जुरिया पुलिस द्वारा प्रतिबंधित ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक शातिर ड्रग्स तस्कर को हेरोइन से भरे प्लास्टिक के छोटे-छोटे 9 कंटेनर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने जुरिया के तिनसुकिया इलाके में छापा मारा। अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए ड्रग्स तस्कर की पहचान तिनसुकिया निवासी इजाजुल हक के रूप में की गयी है।

जब्त हेरोइन का वजन 13.91 ग्राम बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध अपनी जांच जारी रखे हुए है।

————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top