Jharkhand

एसकेएमयू कुलपति ने किया संपादित पुस्तक का विमोचन

पुस्तक का विमोचन करते कुलपति

दुमका, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिमल प्रसाद सिंह ने आदित्य नारायण महाविद्यालय, दुमका के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड सदस्य डॉ अमर नाथ सिंह एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात वनस्पति शास्त्री डॉ. अवध किशोर राय द्वारा संपादित पुस्तक “बायोडाइवर्सिटी कंजर्वेशनः प्रेजेंट सिनेरिओ एंड फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स“ का विमोचन अपने कार्यालय कक्ष में किया।

इस संपादित पुस्तक में जैव विविधता संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विद्वानों के आलेख संकलित हैं। जो जैव विविधता संरक्षण के वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य की सम्भावनाओं पर आधारित है। यह पुस्तक वर्तमान समय के लिए काफी उपयोगी एवं सूचनाप्रद है। कुलपति डॉ सिंह ने समसामयिक विषय पर पुस्तक प्रकाशित करने पर संपादकद्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित होता है।

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top