Madhya Pradesh

भोपाल में छठी बटालियन के जवान ने की खुदकुशी, कर्ज से था परेशान

मृतक जवान भूर सिंह जामोद

भोपाल, 22 मार्च (Udaipur Kiran) । राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले छठी बटालियन के जवान शुक्रवार देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस काे काेई सुसाइड नाेट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जवान कर्ज से परेशान था। शनिवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी अनुसार मृतक जवान भूर सिंह जामोद (35) पुत्र जाम सिंह जामोद मूल रूप से देही जिला धार के रहने वाले थे। छठी बटालियन भोपाल में पदस्थ थे और नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहते थे। फिलहाल अटैचमेंट पर उनकी ड्यूटी सीएम हाउस में चल रही थी। शुक्रवार रात काे भूर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भूर सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनका एक 6 वर्ष का बेटा है। जबकि दूसरे बच्चे का जन्म होने वाला है। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है। डिलीवरी के लिए जवान ने कुछ दिन पहले पत्नी को मायके भेज दिया था। मामले में कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई शैलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि उनके घर से लोन संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। परिजनों और परिचितों ने भी प्रारंभिक तौर पर कर्ज के चलते तनाव की बात बताई है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं था। भूर सिंह का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। पाेस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top