Haryana

पनीपत जिले में छह हजार सिविल डिफेंस वालंटियर होंगे तैयार

पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड

पानीपत, 16 मई (Udaipur Kiran) । भारत, पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए किसी भी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला में छह हजार सिविल डिफेंस वालंटियर तैयार करने का फैसला लिया है । उपायुक्त विरेन्द्र दहिया ने शुक्रवार काे यह जानकारी दी।

उन्हाेंने बताया पंजीकृत वालंटियरों को शिविरों के माध्यम से राहत, बचाव व अन्य आवश्यक कार्यों का प्रशिक्षण व प्रबंधन करना भी सिखाया जाएगा। सिविल डिफेंस वालंटियर बनना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सिविल डिफेंस वालंटियर किसी भी विपदा के समय राहत एवं बचाव के कार्यों में निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेवारी निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस में अनुभवी लोगों के साथ-साथ युवाओं की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। ऐसे में जिलेवासियों को बढ़-चढक़र इस पुनीत अभियान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि इस स्वयं सेवा में आकर वे एक तरह से देश सेवा करेंगे व विपत्ति में फंसे लोगों की सहायता भी कर देस सेवा में अपनी भागीदारी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी इस क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top