HEADLINES

इलाहाबाद हाई कोर्ट में नवनियुक्त छह नए न्यायमूर्तियों ने ली शपथ

इलाहाबाद हाईकाेर्ट्

– जनपद न्यायाधीश से बने हाई कोर्ट जज

प्रयागराज, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । इलाहाबाद हाई कोर्ट में छह अतिरिक्त न्यायमूर्तियों ने शपथ ली। शपथ मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने दिलाई।

शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में संपन्न हुआ। समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारी, परिवारीजन एवं भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। शपथ ग्रहण का सर्किट टीवी से सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई थी। शपथ समारोह के कारण अदालतें ग्यारह बजे से बैठी। सभी न्यायमूर्तियों ने कार्यभार ग्रहण किया।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जिला जज स्तर के आठ न्यायिक अधिकारियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश चार अप्रैल को की थी। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति अनिल कुमार-(दशम) न्यायमूर्ति संदीप जैन, न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह व न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने शपथ ली।

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Most Popular

To Top