शिमला, 29 मार्च (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब वे 30 सितंबर 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे।
राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह विस्तार भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की स्वीकृति के बाद दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय सार्वजनिक हित में लिया गया है।
प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश कैडर से आते हैं। उन्होंने दाे जनवरी 2023 को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इससे पहले वे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल आगे बढ़ाने का फैसला किया।
अधिसूचना के अनुसार प्रबोध सक्सेना अब 30 सितंबर 2025 को सेवा निवृत्त होंगे। इस फैसले की जानकारी भारत सरकार राज्य के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों को भेजी गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
