
सोनीपत, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय
स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हेरिटेज स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन
किया है। गुरुवार को खरखौदा पहुंचने पर स्कूल परिसर में विजेताओं भव्य स्वागत किया
गया। 25वीं राष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 दिसंबर तक ओलंपिक
भवन, पंचकूला में हुई थी। इसमें 26 राज्यों के 945 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खरखौदा
स्थित हेरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के 8 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया
और 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने स्कूल, जिले और राज्य का नाम रोशन
किया।
इस प्रतियोगिता में लड़कियों की अंडर 11 में दिव्या ने 24 किलोग्राम भार वर्ग
में स्वर्ण पदक, लड़कों के अंडर 11 में जय ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक,
लड़कियों की अंडर 14 में सिद्धि
ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सनाया ने ग्रुप डबल इवेंट में कांस्य पदक, लड़कों
के अंडर 14 में अर्जुन ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक व विशाल ने ओपन वेट
कैटेगरी में रजत पदक जीता है। स्कूल
अध्यक्ष अनीश कुमार, प्राचार्य सुमित राणा, कोच अमित आर्य ने खिलाड़ियों को मिठाई बांटी
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल अध्यक्ष अनीश दहिया ने कहा कि छात्रों ने अपनी
कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले और
राज्य को गौरवान्वित किया है।
—————
(Udaipur Kiran) परवाना
