Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में छह आईएएस के स्थानान्तरण, ए.दिनेश कुमार बने गृह विभाग के विशेष सचिव

स्थानान्तरण का लोगो प्रतीकात्मक

लखनऊ, 4 मई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में रविवार को छह आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण हो गया। इसमें आईएएस ए. दिनेश कुमार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव से हटाकर विशेष सचिव गृह विभाग बनाया गया है। ए.दिनेश कुमार अपने तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते है।

इसी तरह आईएएस अविनाश सिंह को प्राविधिक शिक्षा के महानिदेशक के साथ-साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग में सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईएएस बृजराज सिंह यादव को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव के स्थान पर

अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद लखनऊ के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस विनोद कुमार को नगर आयुक्त, अलीगढ़ से स्थानान्तरण करते हुए प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात किया गया है।

आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव से नगर आयुक्त अलीगढ़ का पद सौंपा गया है। वहीं आईएएस कृति राज को संयुक्त मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव के पद पर स्थानान्तरण किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top