CRIME

सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मामले में दोनो पक्ष के छह गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में दोनो पक्ष के उपद्रवी

पूर्वी चंपारण,17 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जिले में बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पश्चिमी पंचायत के गदिया टोला में बीते दिनो हुए सांप्रदायिक झड़प के मामले में पुलिस ने दोनो पक्ष के चिन्हित करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते 15 सितम्बर शनिचरा स्थान से गदिया टोला होकर बागमती नदी से जलबोझी के लिए डीजे बजाकर जाते हिन्दू समाज के पुरूष व महिला कांवरियो को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा विरोध करतें साउण्ड को बंद करा दिया गया तथा कांवरियों के साथ धक्का मुक्की किया गया।

जलबोझी और जलाभिषेक के बाद कांवरिया लोग के वापस आने के बाद सोमवार को सुबह गदिया टोला मस्जिद के पास दोनों समुदायों का काफी भीड़ इक्टठा हो गयी। दोनों समुदायों के द्वारा एक दूसरे को जमकर गाली-गलौज और धार्मिक नारे लगाये गये। हालांकि बंजरिया थाना पुलिस ने दोनो समुदायों के स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहयोग से मामला सुलझाया। इस मामले में दोनों समुदाय के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया। साथ ही इस मामले में थानाध्यक्ष बंजरिया के बयान पर बीएनएस एवं लाउड स्पीकर एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर दोनो पक्षों के विरूद्ध छापेमारी की कार्रवाई करते हुए कुल 06 लोगो गिरफ्तार किया है। जिसमें अरमान आलम, जीत कुमार, टुन्ना कुमार, जावेद आलम, मो तुरफैन अंसारी,भीम कुमार, सभी थाना-बंजरिया, जिला-पूर्वी चम्पारण शामिल है।

छापेमारी टीम में एएसपी शिखर चौधरी के अलावे थानाध्यक्ष बंजरिया इन्द्रजीत पासवान,एसआई संजय कुमार यादव,कामेश्वर सिंह,पीएसआई त्रिभुवन कुमार चन्द्र प्रताप,एएसआई रणवीर कुमार व बंजरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top