CRIME

सिरसाकलार पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जालौन, 1 जून (Udaipur Kiran) । थाना सिरसाकलार पुलिस ने न्यायालय से वांछित दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रविवार को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामबली सिंह पुत्र रामसुमिरन तथा भोदू उर्फ सर्वेश सिंह पुत्र कैलाश सिंह, दोनों निवासी ग्राम टिकरी, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन शामिल हैं।

बताया गया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सिरसाकलार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की गई।

थानाध्यक्ष सिरसाकलार थाना प्रभारी राजीव कुमार वैस ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Most Popular

To Top