Haryana

सिरसा: विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का सदस्य होना गौरव की बात: यतिंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह।

सिरसा, 6 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह रविवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का सिद्धांत है कि राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में अधिकतर संकल्प राष्ट्र हित को प्राथमिकता देते हुए रखे जाते हैं। जिलाध्यक्ष रहते हुए मेरा प्रयास रहेगा कि हर कार्यकर्ता को किसी ना किसी दायित्व पर सेवा करने का अवसर मिले।

प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने कहा कि लगातार तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाना आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वो दिन भी देखें हैं, जब गिने चुने कार्यकर्ता, विधायक और सांसद हुआ करते थे। आज देश में भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद-विधायक और जन प्रतिनिधि हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Kumar

Most Popular

To Top