Haryana

सिरसा: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की जयंती 2 अगस्त को चंडीगढ़ में मनेगी

फ़ोटो कैपशन: समाज के लोगों को समारोह का निमंत्रण देते नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा
फ़ोटो कैपशन: समाज के लोगों को समारोह का निमंत्रण देते नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा
फ़ोटो कैपशन: समाज के लोगों को समारोह का निमंत्रण देते नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

सिरसा, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) ।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आगामी 2 अगस्त को सुबह 10 बजे संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की जयंती के उपलक्ष में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से नामदेव समाज के गणमान्य नागरिक संत कबीर कुटीर पहुंचेंगे। संत नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में रोहिला, टांक, दर्जी, छिपी तथा सह-जाति समाज से प्रतिनिधियो को आमन्त्रित किया गया है। इसके लिए सभी जिलों में सभा करके समाज के गणमान्य नागरिकों को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह पहली बार हो रहा है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आवास पर संत नामदेव महाराज के अनुयायियों के साथ मंच साँझा करेंगे। इस अवसर पर नामदेव समाज के सदस्यों का भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया जाएगा।

संत नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने गठन के बाद से ही देश के सभी महापुरुषों से जुड़े महत्वपूर्ण दिवसों को धूमधाम से मनाने की पहल की है, ताकि उनकी शिक्षाओं और महान विचारों का प्रसार हो सके। प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित वर्गों के लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक सुधार स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सन्त शिरोमणि नामदेव जी महाराज ने जन- जागरण के लिए पूरे भारत की पैदल यात्रा की। विठ्ठल भगवान के भक्त संत नामदेव ने सभी राज्यों में आपसी सहयोग का संदेश दिया और भेदभाव व छुआछूत जैसी बुराईयों के खिलाफ अभियान चलाया।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top