Haryana

सिरसा: सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा: ओएसडी वीरेंद्र

कार्यक्रम में भाग लेते संस्था के पदाधिकारी।

सिरसा, 30 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय नारी शक्ति एसोसिएशन के बैनर तले ‘नायाब सपना स्वस्थ-समृद्ध हरियाणा अपना’ अभियान के तहत सिरसा में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बढखालसा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

ओएसडी वीरेंद्र बढखालसा ने अपने संबोधन में युवाओं को भविष्य के भारत का निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। क्रार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन बिंदु व खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारत को युवा देश बताते हुए स्वस्थ, समृद्ध हरियाणा के नायाब सपने में योगदान के विषय पर विचार रखे।

संस्था की अध्यक्ष निताशा सिहाग ने बताया कि संस्था पिछले लंबे समय से नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता जैसे जनजागरण अभियान के सामाजिक सरोकारों में जुटी हुई है। नशे को छोड़ो रिश्ते जोड़ो अभियान से लेकर हर शहर-गांव, पेड़ की छांव के अलावा चूल्हे से चौपाल तक मुहिम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम चलाए। सिरसा जिला में ऐलनाबाद के बड़े गांव जमाल में संस्था के आह्वान पर नशे की विरुद्ध महिलाओं ने तीन किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर एक संदेश देने का काम किया। अभी फिर से संस्था का उद्देश्य है कि नायाब सपना, स्वस्थ समृद्ध हरियाणा अपना मुहिम के माध्यम से युवाओं व महिलाओं सहित जन-जन के बीच जाएंगे। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top