CRIME

सिराली ग्राम प्रधान का हत्यारा 25 हजारी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजारी आयुष

बागपत, 17 मई (Udaipur Kiran) । बागपत जनपद के सिरसली गांव में ग्राम प्रधान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में धर्मेंद्र के परिजनों ने तीन लोगों के नाम बताए थे जिनकी जांच की जा रही है। एएसपी बागपत ने अन्य एक आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

सिरसली गांव में बुधवार को शाम प्रधानी की रंजिश में ग्राम प्रधान को गोलियों से भून दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। परिजनों ने हत्या के आरोप में तीन लोगों के नाम देते हुए पुलिस से कारवाई की मांग की थी। जिसके बाद सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन व दादा निर्भय सिंह पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इनमें से उसके दादा निर्भय को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस की आठ टीमों ने आसपास के कई जिलों के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में दबिश दी। मुख्य आरोपित आयुष को भी बिनोली पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी एनपी सिंह का कहना है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Most Popular

To Top