Madhya Pradesh

सिंगरौली के राजस्व का मध्य प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदानः नरेन्द्र सिंह तोमर

सिंगरौली महोत्सव
सिंगरौली महोत्सव
सिंगरौली महोत्सव
संत निरंकारी आश्रम में 12 लाख से निर्मित पेवर ब्लाक कार्य का लोकार्पण

– सिंगरौली ने विद्युत उत्पादन से विश्व में बनाई है एक नई पहचान : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

भोपाल, 26 मई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सिंगरौली जिले से 400 करोड़ के राजस्व से जिले का विकास हो रहा है, वही मध्य प्रदेश के भी विकास में सिंगरौली जिले का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही विद्युत उत्पादन से विश्व में सिंगरौली ने एक नई पहचान बनाई है।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने यह बात सोमवार देर शाम सिंगरौली महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। दरअसल, 17 वे सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 मई से 27 मई तक राज माता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया जा रहा है। सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिवस सोमवार की संध्या के अवसर पर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूम में शामिल हुए।

समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, विधायकगण राम निवास शाह, विश्वामित्र पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सिंगरौली वासियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि आज मुझे बड़ा हर्ष हो रहा है सिंगरौली जिले के प्रवास पर आया हू। उन्होंने कहा कि सिंगरौली महोत्सव में आमंत्रित करने के लिए राज्य मंत्री सहित सिंगरौली जिले के विधायक गणों प्रति आभार व्यक्त करता हू। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिला विकास के क्षेत्र में तीव्र गति से अग्रसर है। उजिले स मिलने वाले राजस्व का प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि 2003 में वह भी समय था जब सिंगरौली मैं बिजली कहीं देखने को नहीं मिलती थी और आज वह समय आ गया कि विद्युत उत्पादन में विश्व में सिंगरौली एक अलग पहचान बनी है। सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 से 27 मई तक जो हो रहा है। बहुत ही महत्वपूर्ण तिथियां हैं। जहां 24 मई को जिला बना, वही 27 मई को नगर निगम की स्थापना हुई।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत की पहचान एक विकसित राष्ट्र के रूप में हो रही है, साथ ही भारत ने आर्थिक व्यवस्था में विश्व में चौथा स्थान बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश की एक नई पहचान बनी है, वही डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत एक सशक्त देश है। देश की सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन कर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह, संसद डॉ. मिश्र, तथा विधायक शाह ने अपने अपने उद्बोधनों में विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर किया।

संत निरंकारी आश्रम में 12 लाख से निर्मित पेवर ब्लाक कार्य का लोकार्पण

एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आयें विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को संत निरंकारी आश्रम ढोटी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 लाख की लागत से करायें गये पेवर ब्लाक कार्य का विधिवत पूजा अर्चन के साथ लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने संत निरंकारी आश्रम परिसर में आम जनो को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के लिए मौलश्री का पौधा रोपण किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने संत निरंकारी आश्रम में आयोजित प्रवचन का श्रवण किया। एवं अपने उद्बोधन में कहा कि दीन मनुष्यों की सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संसार में जितने कार्य पुण्य के या भले माने जाते हैं, सेवा या परोपकार का दर्जा उनमें सब में ऊँचा है। जो लोग आध्यात्मिक जगत में वास्तव में ऊँचा उठना चाहते हैं उनके हृदय सेवा की भावना से इतने परिपूर्ण हो जाने चाहिए कि अपने संपर्क में आने वाले मनुष्यों की ही नहीं वरन् पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों तक की सेवा करने को उत्सुक रहे।

उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में तो जो लोग देश के आध्यात्मिक गुरु होते थे उनका ही यह कर्तव्य माना जाता था कि वे अपना सारा समय यज्ञ, अनुष्ठान, अध्ययन, शिक्षण, परामर्श आदि में लगाएं जिससे कि सम्पूर्ण जाति का कल्याण हो। इसलिए हम आज यह सकल्प ले कि दीन मनुष्यों की सेवा कर ईश्वर की राह में सरणागत हो जायें।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top