Uttar Pradesh

सिंघल फाउंडेशन ने 27 को दिव्यांगों को देगा कृत्रिम अंग

सिंघल फाउंडेशन द्वारा पांच दिवसीय दिव्यांगों कृत्रिम अंग वितरण शिविर 27 सितंबर से

अयोध्या, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । कारसेवकपुरम में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री व अशोक सिंघल फाउंडेशन के न्यासी चंपत राय ने बताया कि 27 सितम्बर को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि स्व.अशोक सिंघल की याद में फाउंडेशन द्वारा अयोध्या में कृत्रिम अंग वितरण के लिए 5 दिवसीय शिविर का आयोजन स्वर्गीय अशोक सिंघल की 98वीं जन्म जयंती 27 सितंबर से 01 नवंबर तक किया जायेगा। जिसमें लगभग 500 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ,पैर और चलने के लिए व्हीलचेयर, बैसाखी और सुनने के लिए कान की मशीन दी जाएगी। अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा यह विशेष शिविर बीते तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह चौथा आयोजन किया जायेगा। जिसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस मौके पर अशोक सिंघल फाउंडेशन के माध्यम से कारसेवक पुरम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि कहा कि अशोक सिंघल के नाम पर पूरे देश में तीन संस्थाएं काम कर रही हैं। एक संस्था मुंबई में बनी है अशोक जी के प्रति अत्यंत श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता उनकी भावनाओं में आकर बनाया है। जिसके माध्यम से सेवा कार्य करते हैं। दूसरी संस्था स्वर्गीय अशोक सिंघल फाउंडेशन ट्रस्ट है जो दिल्ली से संचालित है जिसे महेश भाग चंद्र के द्वारा इस संस्था का गठन किया गया है। तीसरा संगठन सिंघल फाउंडेशन है। जिन्हें उनके परिवार के लोग चला रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top