HEADLINES

मालदीव को लेकर भारत चिंतित, आर्थिक नीतियों पर पुनर्विचार के संकेत

FM to visit Maldives tomorrow

नई दिल्ली, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । मालदीव के चीन के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते को लागू करने की स्थिति में भारत इस द्वीपीय पड़ोसी के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर पुनर्विचार कर सकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत लगातार मालदीव प्रशासन के साथ संपर्क में है। हाल ही में किए गए समझौते से मालदीव सरकार को राजस्व घाटा हो सकता है। यह जाहिर तौर पर चिंता का विषय है और देश के दीर्घकालीन राजकोषीय स्थिरता के लिए भी अच्छा नहीं है। ऐसे में यह जरूरी है कि भारत अपनी नीतियों को तैयार करते समय इस विषय पर ध्यान दे।

उल्लेखनीय है कि मालदीव ने चीन के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते को लागू करने का फैसला किया है। इससे मालदीप को सीमा शुल्क से होने वाली आमदनी में 3 से 4 करोड़ डॉलर का नुकसान होने वाला है। इसके अलावा मालदीव, तुर्की से भी इसी तरह का समझौता करने के लिए बातचीत कर रहा है। इससे उसका घटा और बढ़ सकता है।

हाल में आर्थिक संकट से उबरने के लिए भारत ने मालदीप को कई तरह की आर्थिक मदद मुहैया कराई है। भारत अपनी मदद के बारे में पुनर्विचार कर सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top