Haryana

सोनीपत: संकल्प से सिद्धि अभियान: बदलते भारत की गारंटी:अरविंद शर्मा

सोनीपत: सिंचाई   विश्राम गृह में भाजपा जिला संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अरविंद शर्मा

सोनीपत, 7 जून (Udaipur Kiran) । गोहाना में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन

मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया

संकल्प से सिद्धि अभियान आज बदलते भारत की मजबूत पहचान बन चुका है। यह अभियान एक वचन

है, उन्नति की गारंटी है। शनिवार को सिंचाई विश्राम गृह में भाजपा जिला संगठनात्मक

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 11 वर्षों के शासनकाल

में भारत ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मंचों पर विशेष मजबूती प्राप्त की है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मोदी

और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर हर पात्र व्यक्ति

को लाभ दिलवाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने में जमीनी

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की बड़ी भूमिका रही है।

डॉ शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कोरोना महामारी

से देश की रक्षा हो या रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी—हर चुनौती

का प्रभावशाली समाधान दिया गया। साथ ही, आतंकी हमलों के जवाब में ऑपरेशन सिन्दूर के

तहत 100 से अधिक आतंकियों का खात्मा कर भारत ने विश्व को अपने संकल्प की शक्ति दिखाई।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के

एक राष्ट्र, एक विधान की विचारधारा पर चलते हुए सरकार ने हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ

पहुंचाया है। बैठक में जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक,

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सांगवान, डॉ धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, डॉ ओमप्रकाश शर्मा,

सुनील मेहता, डॉ. राममेहर राठी, महेंद्र चिड़ाना सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी

पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top