Haryana

सोनीपत: संकल्प से सिद्धि अभियान ने बदली देश की तस्वीर:अरविंद शर्मा

सोनीपत: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा प्रोफेशनल मीट में संबोधित करते हुए।

सोनीपत, 15 जून (Udaipur Kiran) । सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ

अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि अभियान ने देश

की तस्वीर बदल दी है।

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ श्यामा प्रसाद

मुखर्जी की राष्ट्र एकता की भावना को केंद्र में रखकर जनसेवा की ऐतिहासिक नीतियां लागू

कीं।

रविवार को गोहाना में भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित प्रोफेशनल

मीट में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी तीसरी भाजपा

सरकार ने जनता के लिए 217 संकल्प लिए, जिनमें से 28 पूरे हो चुके हैं, और 90 संकल्प

इसी वर्ष पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में गरीब

कल्याण अन्न योजना शुरू कर हर पात्र व्यक्ति को प्रति माह 5 किलो अनाज देना सुनिश्चित

किया, जो अब 2028 तक बढ़ा दी गई है। हरियाणा में 48 लाख लाभार्थी इससे लाभान्वित हो

रहे हैं।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने का केंद्र सरकार

का लक्ष्य हरियाणा ने 2022 तक पूरा कर लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 74 हजार मकानों

में से 43,925 बन चुके हैं, शेष निर्माणाधीन हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 20.69 लाख किसानों को 6563

करोड़ रुपये मिले हैं। फसल बीमा योजना में 32.59 लाख किसानों को क्लेम मिला।

सूर्य

योजना से 17 हजार सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। लखपति दीदी योजना* में अब तक 2 लाख महिलाएं

लाभान्वित हुई हैं। नमो ड्रोन योजना में 5 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण मिला है। इस अवसर

पर अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि

दी गई।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top