Haryana

हिसार : देरी से आने पर नगर निगम कार्यालय के 52 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

हिसार, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी शाखाओं के हाजिरी रजिस्ट्ररों का अवलोकन किया। उन्होेंने सहायक सुरेन्द्र वर्मा को निर्देशित किया गया की 9ः15 बजे सभी शाखाओं के हाजिरी रजिस्टर अतिरिक्त निगमायुक्त के कार्यालय में प्रस्तुत करें।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के आदेशानुसार शुक्रवार को किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान निगम कार्यालय में 52 कर्मचारी निगम कार्यालय में अनुपस्थित मिले। अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि उच्चाधिकारियों के द्वारा समय-समय पर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जाता हैं तथा कर्मचारियों को समय पर आने और निष्ठा से कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाता हैं। उसके बावजूद भी कर्मचारी कार्यालय में लेट आने की सूचना मिलती रहती हैं। इस प्रकार समय-समय पर कर्मचारियों की हाजिरी का अवलोकन किया जाता हैं और जो कर्मचारी अनुपस्थित होते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती हैं। अतिरिक्त निगमायुक्त ने अनुपस्थित 52 कर्मचारी को समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में रेगुलर 23, एचकेआरएन 17, हारट्रोन 5 व अन्य 7 कर्मचारी शामिल है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में आएं, तय समय में कार्य करें ताकि शहरवासियों को कोई परेशानी न हो

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top