Uttar Pradesh

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में निकली शोभा यात्रा

मुरादाबाद में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में नगर संर्कीतन में पंच पयारे
मुरादाबाद में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में नगर संर्कीतन में पंच पयारे
मुरादाबाद में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में करतब  दिखाते गतका पार्टी के लाेग

मुरादाबाद, 03 जनवरी (Udaipur Kiran) । श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिन पूर्व शुक्रवार को मुुरादाबाद महानगर में सिख समाज की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई शोभा यात्रा व झांकियों के साथ गतका पार्टी ने अपने करतबों से लोगों को हैरान कर दिया। आज कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह था। प्राकट्योत्सव 6 जनवरी को होगा।

नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह चौक ताड़ीखाना से शुरू हुआ। यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके बाद बैंड-बाजे और गतका पार्टी चल रही थी। यात्रा कोर्ट रोड होते हुए गंज बाजार, टाउनहॉल, बुध बाजार, स्टेशन रोड चौराहा होते हुए कपूर कंपनी से हैलेट रोड पर पहुंची। समापन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पर हुआ। यहां पर गुरु का लंगर बरता गया। शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था। इसके आगे श्रद्धालु फूलों की बारिश करते हुए झाड़ू सेवा करते हुए चल रहे थे। पालकी के पीछे स्त्री सत्संग जत्थे द्वारा गुरुवाणी का कीर्तन किया जा रहा था। छोटे बच्चे गतका पार्टी में हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे, जिसमें तलवारबाजी और तीरकमान का प्रदर्शन मन मोह रहा था। गुरु गोविंद सिंह के चित्र के अलावा बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा देशप्रेम को प्रदर्शित करने के लिए एक झांकी में बच्चे सेना की वर्दी पहने हुए थे। यात्रा का जगह-जगह पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top