HEADLINES

शिवराज 23 को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा करेंगे शुरू

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान फाइल फाेटाे

रांची, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सिंह पूर्वाह्न 11:00 बजे बहरागोड़ा के शाखा मैदान में परिवर्तन महासभा में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे खूंटी के कचहरी मैदान पहुंचेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे वहां आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top