Madhya Pradesh

शिवपुरी विधायक ने शक्ति केंद्र पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं को माला व शॉल श्रीफल भेंट किया

शिवपुरी, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जैन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हातौद में शक्ति केंद्र पर पहुंचकर यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक ली और विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर यहां के शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक देवेंद्र जैन शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को माला और शॉल व श्रीफल के साथ सम्मानित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। श्री जैन ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। शिवपुरी विधानसभा के ग्राम हातोद में शक्ति केंद्र बैठक में बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ,जिला उपाध्यक्ष नबाव सिंह कुशवाह , मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रावत, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र की टोली, बूथ पदाधिकारी, और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top