Madhya Pradesh

शिवपुरीः पांच साल की बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म

दुष्कर्म की प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवपुरी, 22 फरवरी (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दिनारा थानांतर्गत एक गांव में शनिवार को पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय किशोर ने उसके साथ दरिंदगी की इस वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम आवास निवासी पांच वर्षीय बच्ची शनिवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्ची पड़ोस में खाली पड़े मकान में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। प्रथमदृष्ट्या ही यह स्पष्ट हो गया कि उसके साथ हैवानियत की गई थी। पूरे शरीर को नोचा और दांतों से काटा गया था। इस कारण उसका चेहरा भी सूज गया था। शरीर पर चोटों के निशान थे।

पुलिस का कहना है कि 16 वर्षीय आरोपित की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को एक बरात में शामिल होने आया था। सुबह जब बरात लौटकर आई तो उसने शराब पी। लोग बरात के लौटने पर नाच रहे थे। गांव के बच्चे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित बच्ची को वहां से उठाकर ले गया था।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top