Uttrakhand

शिव ही सृष्टि का आधार: विश्वेश्वरानंद गिरि

यज्ञ के दौरान

हरिद्वार, 5 अप्रैल (Udaipur Kiran) । श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम में आयोजित अतिरूद्र महायज्ञ के छठे दिन आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने शिव पूजन कर लोककल्याण की कामना की। यह महायज्ञ चेन्नई से आए वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में सम्पन्न हो रहा है।

इस अवसर पर अपने आशीर्वचन देते हुए म.म. स्वामी विश्वेश्वरांनद गिरि महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही सृष्टि के आधार हैं। शिव की कृपा के बिना कोई कार्य संभव नहीं है। यज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध होता है, वहीं यज्ञ से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। नवरात्र की पावन बेला आयोजित किया जा रहा अतिरूद्र महायज्ञ निश्चित की लोक कल्याणकारी होगा।

यज्ञ के आरम्भ से पूर्व शिवार्चन, रूद्राभिषेक आदि सम्पन्न कराए गए। दक्षिण भारत के वैदिक विद्वानों ने पूजन, यज्ञ कार्य करवाया। इस अवसर पर आश्रम के कोठारी स्वामी उमानंद गिरि समेत कई संत, ब्राह्मण व विद्यार्थी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top