
जयपुर, 23 मई (Udaipur Kiran) । राजधानी जयपुर में ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान रायपुर की ओर से विशेष शिव सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 और 25 मई को प्रताप नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा। इसके तहत 24 मई को शिव भोलेनाथ की दिव्य शोभा यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । जिसमें पूरे भारत से ओम मंडली के अनुयायी शामिल होंगे।
संस्था के ओम मंडली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद ने बताया कि संस्थान की अध्यक्षा देवकी मैया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगी। वे देश-विदेश में लाखों लोगों को आत्मा-परमात्मा के मिलन का अनुभव करवा चुकी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मई को शिव भोलेनाथ की दिव्य शोभा यात्रा और तिरंगा यात्रा से होगी। इसमें पूरे भारत से ओम मंडली के अनुयायी हिस्सा लेंगे।
वहीं 25 मई को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए ओम मंत्र का जाप होगा। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम गायन किया जाएगा। इसी देवकी मैया भोलेनाथ की दिव्य वाणी का उच्चारण करेंगी।
संस्था के ओम मंडली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम उस “स्वर्णिम युग” के आगमन का संकेत है जिसकी प्रतीक्षा सदियों से की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान के अनुसार यह आयोजन केवल एक सत्संग नहीं बल्कि आत्मिक जागरण का पर्व है।
—————
(Udaipur Kiran)
