HimachalPradesh

पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर शांता कुमार ने जताया शोक

शिमला, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने नूरपुर के पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया के साथ हिमाचल प्रदेश की राजनीति में काम करने का उन्हें लंबा अनुभव मिला। विधायक और मंत्री के रूप में पठानिया ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शांता कुमार ने कहा कि केवल सिंह पठानिया उस दौर के भाजपा नेता थे जब पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत कर रही थी। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के विस्तार और विकास में अहम भूमिका निभाई।

शांता कुमार ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top