Uttar Pradesh

शन्नो गुप्ता बनीं मुरादाबाद महिला आर्य समाज की प्रधान, प्रभा नारंग मंत्री

महिला आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद के वार्षिक निर्वाचन के बाद नव नियुक्त पदाधिकारी

मुरादाबाद, 09 जून (Udaipur Kiran) । महिला आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर सोमवार को साप्ताहिक सत्संग उपरांत वार्षिक निर्वाचन वरिष्ठ पदाधिकारी आशा जैमिनी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

निर्वाचन में जिन पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ उनमें प्रधान पद पर शन्नो आर्य, उपप्रधान मीरा सोती, मंत्री प्रभा नारंग उपमंत्री पूनम कत्याल कोषाध्यक्ष गायत्री आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष रक्षा गोयल प्रचार प्रमुख पल्लवी गोयल रही।

महिला आर्य समाज मुरादाबाद की कार्यकारिणी सदस्याओं में ऊषा गुप्ता, भावना रुहेला, नीरु अग्रवाल, सविता सिंहल, संतोष नारंग, सरोज रतवाल, सुदेश आर्य सुनीता गुप्ता चुनीं गईं। आशा जैमिनी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं अर्पित की और शांतिपाठ उपरांत सभा सम्पन्न हुई।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top