Bihar

शनि मंदिर में धुमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव

शनि मंदिर में धुमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव

किशनगंज,02सितंबर (Udaipur Kiran) । शहर के डुमरिया भट्टा स्थित शनि मंदिर में सोमवार को हर्सोल्लास के साथ शनि जन्मोत्सव मनाया गया। शनि जन्मोत्सव में भगवान शनिदेव के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर के द्वार को भी आकर्षक रूप से सजाया गया था। जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह था। संध्या में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जन्मोत्सव को लेकर भक्त भी उत्साहित होकर झूमने लगें थे। मंदिर में शनिदेव व मां काली की पूजा अर्चना पुरोहित हीरा लाल भार्गव के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। पूरा मंदिर परिसर भगवान शनि व माता काली के जयकारे से झूम उठा था।

मंदिर के पुरोहित हीरा लाल भार्गव ने कहा कि इस बार जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। पुरोहित ने कहा कि इस अवसर पर भगवान शनि व मां काली की भी पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिदेव व मां काली की पूजा अर्चना की गई।

शनिदेव की पूजा करने से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं मुख्य पुरोहित के पुत्र भी पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे। पूजा को लेकर सभी उत्साहित थें। संध्या में खिचड़ी महाप्रसाद वितरण किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भी भीड़ जुटी थी।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top