Uttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर  रहे हैं : शलभ

फोटो

देवरिया, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर की ओर से नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में अटल सदस्यता महापर्व के अंतर्गत बाबा भीमराव अंबेडकर एवं स्वामी विवेकानंद शक्ति केंद्र में वृहद सदस्यता अभियान रविवार को

चलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय डा. शलभ मणि त्रिपाठी रहे।

अभियान के तहत उपर्युक्त शक्ति केंद्र में घर-घर लोगों से संपर्क करके 217 लोगों को भारतीय जनता पार्टी परिवार का सदस्य बनाया गया ।

अपने संबोधन में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोग बड़े ही उत्साह और उमंग से पूरे परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर शक्ति केंद्र में लोगों का उत्साह भाजपा के प्रति देखते ही बनता हैं।

उन्होंने कहा कि नगर से 30000 सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं। इसी कड़ी में आज 217 लोगों को सदस्य बनाकर एवं स्वामी विवेकानंद शक्ति केंद्र में 78 लोगों को सदस्य बनाकर कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से बहुत ही जल्द 30000 से ऊपर सदस्य देवरिया नगर में बनेंगे। अभी तक पूरे नगर में 12000 से अधिक सदस्य देवरिया नगर में बनाए जा चुके हैं ।

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Most Popular

To Top