RAJASTHAN

सत्रह दिवसीय 11वां चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 21 मार्च से 6 अप्रैल तक

झूलेलाल जयंती समारोह समिति की बैठक

अजमेर, 9 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । झूलेलाल जयंती समारोह समिति की बैठक भगवान कलवाणी की अध्यक्षता में रसोई बैक्वेंट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में हुई।इसमें तय किया गया कि 11वां चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2025 सत्रह दिवसीय का आयोजन 21 मार्च से 6 अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय समितियों व पंचायतों द्वारा किया जाएगा।

संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष लाल नाथानी को पुनः सर्व सम्मति से दायित्व दिया गया है। बैठक में शहर की अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियाें ने पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की व नई पूरी टीम बनाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को दी गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं व पंचायतों के पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं को जोड़ा जाएगा। आभार हरी चंदनाणी ने प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, नरेन शाहणी भगत, जी.डी. वृदांणी, मनोज भम्भाणी, दिशा प्रकाश किश्नानी, कुसुम आर्य,रमेश टिलवाणी, प्रकाश हिंगोराणी, ओमप्रकाश हिंगोराणी, नरेन्द्र कलवाणी, नरेन्द्र बसराणी, राजेन्द्र जयसिंघाणी, जयप्रकाश मंघाणी, दयाल कलवाणी, विनोद आसनाणी, गोविन्द छतवाणी, कमल शाहणी, अजीत पमनाणी, दीपक साधवाणी, रमेश एच.लालवाणी, राजेश गिदवाणी, प्रकाश दादलाणी, रमेश वलीरामाणी, रूकमणी वतवाणी सीमा रामचंदाणी, महेश टेकचंदाणी, पुरूषोतम तेजवाणी, मीना खेमाणी, कंचन हिराणी, माला टेवाणी, आशा केसवाणी, शेवक पंजवाणी, गोविन्द मनवाणी, प्रकाश हासाणी, के.टी. वाधवाणी, किशोर विधाणी, नानक गजवाणी, डॉ. भरत छबलाणी, देवीदास साजनाणी, महेश ईसराणी, प्रियंका किशनानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Most Popular

To Top